सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवकों एंव युवतियों के लिए उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस, प्लाटून कमांडर (पीएसी) और विशेष सुरक्षा बल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा एसआई की भर्ती हेतु आवेदन शुरू कर दिए गए है। जानकारी के मुताबिक कुल रिक्तियाँ 4,543 पद पर है।
- उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस): 4,242 पद रिक्त
- पीएसी प्लाटून कमांडर: 135 पद रिक्त
- महिला बटालियन में एसआई/प्लाटून कमांडर: 106 पद रिक्त
- विशेष सुरक्षा बल में एसआई/प्लाटून कमांडर: 60 पद रिक्त
आप प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की ऑफिशियल वेबसाइट Up Police Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके है और इसकी अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है।
यूपी पुलिस एसआई शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस में एसआई के पद हेतु आवेदन करने के लिए आप किसी भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री में उत्तीर्ण होने आवश्यक है।
इसके अलावा आपको कंप्युटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग तथा हिंदी शॉर्टहैंड डिक्टेशन में भी कुशल होना आवश्यक है।
इसके साथ ही आपके पास NIELIT O स्तर प्रमाणपत्रNIELIT O स्तर प्रमाणपत्रNIELIT O स्तर प्रमाणपत्रNIELIT O स्तर प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) द्वारा प्रदान किया जाता है। क्योंकि एक एसआई को डेटा प्रबंधन, संचार और रिपोर्ट निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग करना आना आवश्यक है।
यूपी पुलिस आयु सीमा की जानकारी
यूपी पुलिस में एसआई के पद हेतु 2025 में आपकी आयु 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अगर आप अरक्षित वर्ग या पूर्व सैनिक कर्मचारी के परिवार से आते है, तो आपको 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
- वर्ग : ईडब्ल्यूएस
- जन्म 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004
- 21 वर्ष से 31 वर्ष
- वर्ग: एससी, एसटी, ओबीसी
- जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004
- 21 वर्ष से 36 वर्ष
यूपी पुलिस SI भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?
इन सभी चरणों के बाद यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए आपको लिखित परीक्षा देनी होगी। यह Computer Based Test होता है। जिसमें बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है। यह 400 मार्क्स का टेस्ट होता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इस टेस्ट के लिए आपको 2 घण्टे का समय दिया जाता है। इस टेस्ट में हर विषय मे कम से कम 35 प्रतिशत अंक होने चाहिए और सभी को मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक बनने चाहिए। इसके बाद दो फिजिकल टेस्ट होते है।
Physical Standards Test (PST)
इसके बाद शारीरिक योग्यता की बात करें, तो हाइट, छाती और वजन का मापन टेस्ट होगा। जो महिला और पुरुष (अरक्षित वर्ग) हेतु अलग-अगल होगा।
- जनरल, ओबीसी, एससी वर्ग: पुरुष हाइट : 168 सेंटीमीटर
- एसटी वर्ग: पुरुष हाइट: 156 सेंटीमीटर
- जनरल, ओबीसी, एससी वर्ग: महिला हाइट: 150 सेंटीमीटर
- एसटी वर्ग: महिला हाइट: 145 सेंटीमीटर
- छाती फैलाव और बिना फैलाव के साथ माप
- जनरल, ओबीसी, एससी वर्ग:
- 77 सेंटीमीटर बिना फैलाव, 82 सेंटीमीटर फैलाव
- एसटी वर्ग:
- 75 सेंटीमीटर बिना फैलाव, 80 सेंटीमीटर फैलाव
- पुरुष का वजन: कम से कम 50 किलोग्राम
- महिला का वजन: कम से कम 40 किलोग्राम
Physical efficiency test (PET)
यह फिटनेस, स्टैमना और परफॉरमेंस की परीक्षा होती है। इसमें 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पुरुष के लिए तय की गयी है और 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में महिला के लिए तय की गई है।
यूपी पुलिस एसआई के लिए अप्लाई कैसे करें।
यूपी पुलिस में एसआई पद पर अप्लाई करने लिए आपको अपने जरुरी दस्तावेज अपने पास रखने है। जैसे कि पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सफेद पेज पर दस्तखत, 10th, 12th, स्नातक डिग्री और जाति प्रमाण पत्र आदि।
सबसे पहला स्टेप OTR है। आपको One-Time Registration आवेदन करने से पहले ही करना होगा। यह 31, जुलाई, 2025 से शुरू हो चुका है।
दूसरा स्टेप में आपको यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट Up Police Official Website पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। इस फॉर्म में अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपलोड करने है।
तीसरे स्टेप आपको आवेदन शुल्क अदा करना है। यह फीस जनरल,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी वर्ग के लिए ₹500 है और एससी, एसटी वर्ग के लिए ₹400 है।