Piyush Nagar Net Worth 2025: जानिए दिल्ली के अरबपति पीयूष नागर गुर्जर की संपत्ति

Piyush Nagar, दुबई में बसे भारतीय बिज़नेसमैन हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति ₹1500 करोड़ से अधिक है। जानें उनकी कंपनियां, कार कलेक्शन

Piyush Nagar Net Worth 2025: पिछले कुछ सालों में Piyush Nagar Gurjar का नाम सोशल मीडिया और बड़े बिजनेस टायकून में खूब उभर कर सामने आया है। हमने उनकी लाइफस्टाइल, बिजनेस के आधार पर यह अनुमान लगाया है कि उनकी संपत्ति ₹1000 करोड़ से ₹1500 करोड़ तक है। 


इनके पास बहुत सी लग्जरी चीजें हैं, जैसे उनकी लग्ज़री कार कलेक्शन, निजी जेट, हेलीकॉप्टर, यॉट और रियल एस्टेट निवेश, जो आम तौर पर ₹300 करोड़ के पुराने अनुमान से कहीं अधिक हैं।


Piyush Nagar standing behind car photo
Piyush Nagar


कौन हैं पीयूष नागर?

Piyush Nagar का जन्म भारतीय राजधानी दिल्ली में 10 सितंबर 1991 को गुर्जर परिवार में हुआ था। उनके पिता Yashpal Nagar, कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता हैं। शिक्षा उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से शुरू की और फिर Symbiosis Pune तथा London School of Economics से BBA एवं MBA की पढ़ाई पूरी की। अभी ये दुबई में रहते हैं।


सोशल मीडिया पर उनकी पहचान खास है, इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1.30 करोड फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड और इंडस्ट्री के बड़े सेलेब्रिटीज़ उनके पास अक्सर दुबई में गाने, फिल्म शूट या इवेंट्स के लिए लग्ज़री कार्स रेंट पर लेते हैं, जो इनकी लग्जरी लाइफ और नेटवर्क को दिखाता है।


Piyush Nagar की कितनी Companies हैं ? 

Piyush Nagar कई कंपनियों के संस्थापक और संचालक हैं। मुख्य कंपनी Sixth Sense IT Solutions है, जिसे उन्होंने 2009 में स्थापित किया। यह कंपनी SMEs को AI, IoT, क्लाउड, और ERP जैसे तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है और ISO 9001:2015 प्रमाणित है । 


इसके अलावा वे Bada Business (प्रोफेसर और कोच) से जुड़े हैं और Fayda App के सह-संस्थापक भी रहे हैं, जो ब्लॉकचेन आधारित रिटेल प्लेटफ़ॉर्म है ।


इसके अलावा उनकी Sixth Sense Marketing Pvt. Ltd., Softcaliber Technologies Pvt. Ltd., और Piyush Nagar Realty जैसी कंपनियाँ भी हैं, जो रियल एस्टेट से जुड़ी हैं। 


ये कंपनियाँ कुछ प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स जैसे Casa Villas और Orchard Meadows की ग्रोथ भी करती हैं। हालांकि, इन सब कंपनियों की कुल संख्या स्पष्ट रूप से प्रमाणित नहीं है, पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर कम से कम 4 - 5 सक्रिय बिज़नेस वेंचर्स का अंदाज़ा लगा सकते हैं।


Piyush Nagar का कार कलेक्शन भी गजब है

सोशल मीडिया पर Piyush Nagar का शानदार कार कलेक्शन देखने को मिलता है। इसमें Ferrari Portofino, McLaren 570S, Lamborghini Urus, Rolls-Royce Phantom VIII, Rolls-Royce Cullinan Black Badge और Bentley Flying Spur जैसी कारें शामिल हैं । 


वे अक्सर इन कारों की शानदार तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं।


Piyush Nagar की अनुमानित Net Worth

उनकी कुल नेट वर्थ का अनुमान मुख्य रूप से चार चीजों से लगाया जा सकता है - उनकी कारें, प्राइवेट जेट, यॉट, और व्यवसाय। कार कलेक्शन की कीमत, दुबई व भारत में प्रीमियम रियल एस्टेट, साथ ही उनकी कंपनियों की वैल्यू।


यह सभी मिलकर उनके नेट वर्थ को ₹1000–₹1500 करोड़ के रेंज में पहुंचा देते हैं। 


इसके अलावा सोशल मीडिया से भी उन्हें अच्छी कमाई होती है। Piyush Nagar की वार्षिक संभावित कमाई  ₹11 करोड़ के आसपास है। इस कमाई में ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप अन्य इनकम भी शामिल हैं।


उनकी संपत्ति में अतिरिक्त मुख्य निवेश, private jet, हेलीकॉप्टर और यॉट भी शामिल हैं, जिनकी कीमत कई अरब रूपए में है। 


स्पष्टीकरण :

इस लेख में प्रस्तुत संपत्ति से जुड़ी जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों, सोशल मीडिया गतिविधियों, लाइफस्टाइल और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बिज़नेस रिकॉर्ड्स पर आधारित अनुमान है। वास्तविक नेट वर्थ इससे अलग हो सकती है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते और यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

बादल चौधरी को बिजनेस, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखना व पढ़ना बेहद पसंद है। ये पिछले 7 सालों से ब्लॉगर की भूमिका निभा रहे हैं।
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...