Motorola G86: Motorola ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में दमदार एंट्री मारी है। नया Moto G86 Power 5G, सिर्फ ₹16,999 की कीमत में flipkart पर मिल रहा है, वो भी कईं प्रीमियम फीचर्स के साथ। इसमें 6,720 mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz pOLED डिस्प्ले, और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं।
इस फोन में 8GB RAM (जो RAM boost से 16GB तक बढ़ाई जा सकती है) और 128GB स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP Sony सेंसर है, जिसमें OIS भी मिलता है, और सामने 32MP सेल्फी कैमरा है।
इस प्राइस रेंज में इतना कुछ मिलना यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं, इसके फीचर्स को विस्तार में।
![]() |
moto g86 power 5g smartphone |
तगड़ी बैटरी: 3 दिन चलने का दावा
Motorola का दावा है कि G86 Power 5G की 6,720 mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकती है। हालांकि इसके लिए कुछ खास शर्ते भी हैं, जो आपके यूसेज पर निर्भर करती हैं।
चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग कीजिए, गेमिंग या कॉलिंग, तब भी यह फोन आराम से 2 दिन तक चलने का दम रखता है। इसके साथ 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती जाती है।
जो लोग ज्यादा ट्रैवेल, गेमिंग करते हैं या ऑफिस में दिनभर फोन पर होते हैं, उनके लिए यह बैटरी एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है।
सुपर फास्ट प्रोसेसर के साथ 120Hz pOLED डिस्प्ले
फोन में MediaTek Dimensity 7300 octa core प्रोसेसर मिलता है। ये प्रोसेसर ना केवल पावर एफिशिएंट है बल्कि स्मूथ परफॉर्मेंस भी देता है।
फोन का AnTuTu स्कोर करीब 671,587 है, जो इस बजट में एक अच्छी परफॉर्मेंस को दिखाता है। गेमर्स के लिए यह फोन बढ़िया ऑप्शन है — BGMI और Free Fire Max जैसे गेम्स बिना lag के चलते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो:
- इसमें है 6.67 इंच का Full HD+ 1.5K pOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद होती है।
- 4500 nits की Peak Brightness जो तेज धूप में भी स्क्रीन को क्लियर दिखाती है।
- और Corning Gorilla Glass 3 डिस्प्ले को सुरक्षा देता है जिससे स्क्रीन स्क्रैच और टूटने से बची रहती है।
Flipkart पर कम दाम में बेहतरीन स्मार्टफोन
Motorola G86 Power 5G की असली कीमत ₹17,999 है लेकिन फिलहाल Flipkart पर ₹1,000 के डिस्काउंट के बाद ये ₹16,999 में मिल रहा है। अगर आप SBI या HDFC के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
इस प्राइस रेंज में कई ब्रांड्स अपने मॉडल्स निकाल रहे हैं, लेकिन Motorola ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और बैटरी को जिस तरह बैलेंस किया है, वो इसे भीड़ में अलग बनाता है। और इसके reviews भी काफी अच्छे आये हैं।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ Flipkart और Motorola की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। इस प्रोडक्ट की उपलब्धता, कीमत और ऑफर्स समय के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदने से पहले कृपया संबंधित वेबसाइट पर जाकर नई जानकारी जांच लें।