तो अगर आप कम बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे है। हाल ही में भारतीयों की पसन्द दो पहिया वाहन कंपनी Hero MotoCorp ने अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।
Hero Vida Vx2 Go और Hero Vida Vx2 Plus की कीमत
हीरो ने दो मॉडल Vida vx2 go और vida vx2 plus भारत में लॉन्च कर दिए है। अब खास ऑफर यह है कि आप दोनों ही स्कूटर को बैट्री के साथ और बैट्री के बिना खरीद सकते है। अगर vida vx2 go को बैट्री के साथ खरीदते है तो यह 85 हज़ार रुपये का मिल जाएगा। वहीं आप इसे बैट्री के बिना खरीदेंगे तो इसकी कीमत मात्र 45 हज़ार आपको देनी होगी।
इसका दूसरा मॉडल Hero vida vx2 plus भी आपको इसी तरह ऑफर मिलता है। आप चाहे तो इसे बैट्री के साथ खरीद सकते है या बिना बैट्री के भी खरीद सकते है। अगर आप इसे बैट्री के साथ खरीदते है तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये होगी, वहीं बिना बैट्री के इसकी कीमत 58 हज़ार होगी।
हीरो की Vida BaaS सर्विस स्कीम क्या है
आइए अब BAAS स्कीम को समझते है, अगर आप इसे बिना बैट्री के खरीदते है तो फायदा है या नुकशान। अगर आप ऐसे व्यक्ति है, जो ज्यादा स्कूटर नहीं चलाते है। तो आपको Hero Vida vx2 go मॉडल खरीद लेना चाहिए। इसमें हीरो 2 प्लान ऑफर करता है।
- 750km per month
- 1200km per month
अगर आप 750km प्रति माह वाला प्लान खरीदते है, तो आपको प्रति किलोमीटर का 1.5 रुपया खर्चा आयेगा और इसमें 45,000 किलोमीटर कवर होंगे। वहीं 1200km प्रति माह वाले प्लान में प्रति किलोमीटर 1.2 रुपये खर्चा आयेगा और इसमें 42,200 किलोमीटर कवर होंगे। यह दोनों ही प्लान 5 साल के लिए मान्य होंगे।
अगर आप ऐसे व्यक्ति है, जो स्कूटर का इस्तमाल बहुत ज्यादा करते है। तो आपको Hero vida vx2 plus मॉडल खरीद लेना चाहिए। इसमें हीरो के 3 प्लान है,
- 800km per month
- 1600km per month
- 2400km per month
2400 किलोमीटर प्रति माह के प्लान में 1 किलोमीटर पर 90 पैसा खर्चा आयेगा और यह प्लान 2 साल के लिए मान्य होगा। इस प्लान में 57,000 किलोमीटर कवर होंगे।
BaaS स्कीम का फायदा क्या है
यह मॉडल उन लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है, जिनका बजट कम है, लेकिन अच्छा कंपनी का स्कूटर सस्ते में चाहिये। इस स्कीम में आपको सिर्फ उतना ही रुपया कंपनी को देना होगा, जितना किलोमीटर आप चलाएंगे। इसके अलावा बैट्री ख़राब होने की कोई चिंता नहीं। क्योंकि अगर बैट्री ख़राब होती भी है, तो आपको महंगी बैट्री नहीं खरीदनी होगी। इसी के साथ इस स्कीम में हीरो की फास्ट चार्जिंग भी फ्री मिलेगी। बैट्री के Extended Warranty के लिए भी रुपया खर्च करने की जरुरत नहीं होगी।
अगर आप बिना BAAS स्कीम के बैट्री के साथ स्कूटर खरीदते है। तो आपको फास्ट चार्जिंग मुफ्त नहीं मिलेगा। इसके अलावा बैट्री की Extended Warrenty के लिए भी अलग से खर्चा करना होगा।
Go model extended warranty:- ₹6,499
Plus model extended warranty:- ₹6,999
कम कीमत, ज्यादा फीचर
एक बड़ी 4.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। जो स्कूटर की पूरी जानकारी देती है जैसे कि स्पीड, किलोमीटर रेंज, स्कूटर ऑन/ऑफ, बैट्री पर्सेन्ट, समय और ब्लूटूथ कनेक्शन आदि।
इसके अलावा स्क्रीन डार्क और लाइट दोनों मोड सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की रोशनी भी कम या ज्यादा की जा सकती है। इसमें आपको नेवीगेशन, ब्लूटूथ म्यूजिक और फोन कॉल का कंट्रोल भी मिलता है।
इसमें हज़र्ड लाइट का भी फीचर मिलता है, आप दोनों Indicator एक साथ चला सकते है। इसके बाद रिवर्स मोड मिलता है। 3 राइडिंग मोड़ के कंट्रोल मिलते है, जिससे स्कूटर को Eco, Ride और Sports मोड में चलाया जा सकता है। इसमें एक SOS का बटन भी दिया गया है, जो एमर्जेंसी में काफी काम आएगा। इससे किसी भी तरह की एमर्जेंसी में एक बटन दबाकर अपने घर-परिवार के सदस्य को आप सूचित कर पायेगे।
Hero vida vx2 आगे का डिजाइन कैसा है
दोनों ही मॉडल में आगे का डिजाइन स्पोर्ट्स स्कूटर का दिया हुआ है। ये LED Indicator, LED Headlamp के साथ आते है। जो इसके डिजाइन को मॉडर्न बनाते है।
इसके बाद इसमें आगे की तरफ एक 90×90 का 12 इंच का टायर मिलता है। इसके Plus मॉडल में आगे की डिस्क ब्रेक मिलती है और टेलीस्कोपीक सोकर मिलता है।
Hero vida vx2 पिछे का डिजाइन कैसा है
इसमें पिछे LED indicator, LED Rear light आती है। इसमें पिछे का टायर 100×80 का 12 इंच का टायर मिलता है।
इसमें पिछे एक सिंगल सोकर दिया हुआ है।
मोटर की बात करें तो पीछे के हिस्से में ही 6kw Pmsm मोटर मिल जाती है। जो इसे 80 किलोमीटर प्रति घन्टा की स्पीड देती है। यह 0-40 की स्पीड पर मात्र 3.1 सेकंड के समय मे पहुंच जाती है।
बैट्री की जानकारी
Hero vida vx2 go एक बैट्री के साथ आता है। जिससे यह एक बार में फुल चार्ज पर किलोमीटर रेंज 92km देता है। और Hero vida vx2 plus यह 2 बैट्री के साथ आता है। जिससे यह फुल चार्ज पर 142 किलोमीटर की रेंज देता है।
एक बैट्री 1.7kwh की है। एक बैट्री का वजन लगभग 10 किलोग्राम के आसपास है। इन्हें आप स्कूटर में ही चार्ज कर सकते है या आप चाहें तो स्कूटर से बाहर निकालकर भी चार्ज लगा सकते है।
बैट्री चार्ज करने के लिए लगभग 580 वाट का चार्जर दिया जाता है। जो 0-100% चार्ज मात्र 5.5 घण्टे में कर देगा। अगर आप अपने स्कूटर को हीरो के फास्ट चार्जिंग स्टेशन से चार्ज करते है तो यह मात्र 1.5 घण्टे में 0-100% चार्ज हो जाएगा।
FAQ
प्रश्न: Hero Vida Vx2 go की कीमत क्या है ?
उत्तर: बिना बैट्री 45 हज़ार रुपये और बैट्री के साथ 85 हज़ार रुपये है।
प्रश्न: Hero Vida Vx2 Plus की कीमत क्या है ?
उत्तर: बिना बैट्री 58 हज़ार रुपये और बैट्री के साथ 1 लाख रुपये है।
प्रश्न: Hero Vida Vx2 go और Hero Vida Vx2 plus में फर्क़ क्या है?
उत्तर: Vida Go एक बैट्री के साथ आता है और इसमें स्पोर्ट्स मोड, डिस्क ब्रेक जैसे फीचर नहीं मिलते। Vida plus दो बैट्री के साथ आता है और इसमें स्पोर्ट्स मोड, डिस्क ब्रेक जैसे फीचर मिलते है।
प्रश्न: Hero Vida vx2 go की कितनी रेंज है ?
उत्तर: कंपनी दावा करती है कि यह फुल चार्ज होने पर 92 किलोमीटर चल सकता है।
प्रश्न: Hero Vida vx2 plus की कितनी रेंज है ?
उत्तर: कंपनी दावा करती है कि यह फुल चार्ज होने पर 142 किलोमीटर चल सकता है।
प्रश्न: Hero vida vx2 में बूट स्पेस कितना मिलता है ?
उत्तर: 27 लिटर का बूट स्पेस मिलता है।
प्रश्न: Hero vida vx2 की सीट कितनी बड़ी है ?
उत्तर: 851mm की लम्बी सीट मिलती है।
प्रश्न: Hero vida vx2 की Ground clearance कितनी है ?
उत्तर: इसकी जमीन से ऊंचाई 155mm है।
प्रश्न: Hero vida vx2 की सीट की ऊंचाई कितनी है ?
उत्तर: इसकी सीट जमीन से 777mm ऊंची है।