DU SOL PG Admission Update 2025: MA, MCom, MBA के लिए एडमिशन की Last Date बढ़ी !

DU SOL PG Admission Last date Important Update: दिल्ली विश्वविद्यालय के School of Open Learning (DU SOL) के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपने अब तक Post Graduated courses MA, MCom या MBA में एडमिशन नहीं ले पाएं हैं, तो अब आपके पास मौका है। DU SOL ने PG एडमिशन 2025 की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।


यह निर्णय खास तौर पर उन विद्यार्थियों को राहत देने के लिए लिया गया है, जिनका 6th सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। 


इससे पहले 31 जुलाई अंतिम तारीख थी, लेकिन अब आप 17 अगस्त तक MA और MCom, और 7 अगस्त तक MBA में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे इससे जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।


DU SOL PG Admission Last date photo


DU SOL PG Courses Overview


DU SOL में बहुत से पीजी कोर्सेज हैं। जैसे कि - 

  • MA: Hindi, History, Political Science, Sanskrit आदि विषयों में
  • MCom
  • MBA
  • MLISc


ये सभी कोर्सेज के उन विद्यार्थियों के लिए design किए गए हैं जो Regular classes attend नहीं कर सकते।


PG प्रोग्राम्स में किस आधार पर एडमिशन होता है?

पीजी कोर्सेज के लिए दो माध्यम से आप प्रवेश ले सकते हैं।


  1. CUET (PG) Score के माध्यम से
  2. Non-CUET (Merit-based) ग्रेजुएशन मार्क्स के आधार पर।


DU SOL PG Admission & Registration Fees

DU Sol में हर कोर्स के हिसाब से Registration और Admission fees अलग- अलग हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं:


MBA: 

Registration Fee: ₹ 500 (General/OBC), ₹ 300 (SC/ST/PwD)

कुल सालाना फीस (approx.): ₹ 20,000 – ₹ 25,000


MA/MCom: 

Registration Fee: ₹ 500/₹ 300

कुल फीस (approx.): ₹ 4,000 – ₹ 5,000 प्रतिवर्ष


नोट: फीस पेमेंट online mode से होती है।


DU SOL PG Registration Process – कैसे करें आवेदन?

DU SOL में PG Admission के लिए आवेदन करना बहुत ही सरल है। आप इन दिए गए steps को follow कर सकते हैं:


ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: DU Sol Site here 👈

  • “PG Admission 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
  •  “New Registration / Existing Login” चुनें और अपनी Email ID, Mobile Number के साथ account बनाएं।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, कोर्स सिलेक्शन, एजुकेशनल डिटेल्स भरें।


जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Signature
  • Graduation Marksheet
  • ID Proof
  • Category Certificate (यदि लागू हो)


फीस पेमेंट करें और फॉर्म Submit करें। सबमिशन के बाद confirmation पेज को PDF में सेव कर लें।


नोट: आमतौर पर मोबाइल से फॉर्म भरने की सलाह नहीं दी जाती है। Laptop/Desktop का इस्तेमाल करें।


DU SOL PG Admission Last Date Update 2025

PG Admission की पहले Last  Date MA, MCom के लिए 31 जुलाई 2025 तय हुई थी, अब नई तारीख  17 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक) बढ़ा दी गई है।


और  MBA कॉर्स के लिए पहले लास्ट डेट 27 जुलाई 2025 थी, अब उसे भी बढाकर 7 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक) कर दिया गया है।


इस बार की तारीख आगे बढ़ाने का कारण 6th semester के छात्रों का results डिले है। जब तक रिजल्ट नहीं आ जाता है, तब तक merit list जारी नहीं की जाएगी। 

DU SOL की तरफ से नोटिफिकेशन है कि result आने के बाद ही cut-off जारी होगी, ताकि merit list का कोई misuse न हो और students को सही समय पर मौका मिले।


बादल चौधरी को बिजनेस, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखना व पढ़ना बेहद पसंद है। ये पिछले 7 सालों से ब्लॉगर की भूमिका निभा रहे हैं।
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...