BSF हेड कांस्टेबल की 1121 भर्ती निकली, 10th-12th पास फॉर्म भरे, आयु सीमा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट की पूरी जानकारी

BSF हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू हो चुके है। यदि आप 10वी या 12वी पास है, तो ऑनलाइन फॉर्म भरे।
bsf-head-constable-vacancy-2025

जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की भर्ती का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन युवाओं के लिए BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) की तरफ से बहुत बड़ी खुश खबरी है। क्योंकि BSF द्वारा 24 अगस्त 2025 को हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) - RO और ​हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) - RM के पदों के लिए भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रण जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुल 1,121 रिक्तियों के पदों पर भर्ती होगी। जिसमें रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक के पद इस प्रकार है। 
  • RO के लिए: 910 पद
  • RM के लिए: 211 पद 
जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है, वे BSF की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। 

BSF हेड कांस्टेबल भर्ती हेतु आयु सीमा 

BSF हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि होनी चाहिए। 

वहीं अरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में छुट दी गयी है। यह छुट वर्ग के अनुसार है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है। 
  • जनरल वर्ग 
  • 18-25 वर्ष (कोई छुट नहीं)
  • ओबीसी वर्ग 
  • 18-28 वर्ष (3 वर्ष की छुट)
  • एससी/एसटी वर्ग 
  • 18-30 वर्ष (5 वर्ष की छुट)

bsf-age-limit-2025

शैक्षणिक योग्यता की जानकारी 

BSF हेड कांस्टेबल (RO-रेडियो ऑपरेटर) की भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वी कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होने जरुरी है और कम से कम 60% प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए। 

वहीं BSF हेड कांस्टेबल (RM-रेडियो मैकेनिक) की भर्ती पर आवेदन करने के लिए 10वी कक्षा उत्तीर्ण और साथ ही ITI सर्टिफिकेट होना जरुरी है। क्योंकि इस पद पर आवेदन हेतु रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जानकारी जरुरी है। 

BSF शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की जानकारी 

इस परीक्षण में उम्मीदवार की लम्बाई, छाती और वजन का मापन किया जाता है। यह मापन वर्ग और लिंग के आधार पर अलग-अगल होता है।

BSF आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार गढ़वाली, कुमाऊंनी, डोगरा, मराठा, सिक्किम, नागालैंड जैसे क्षेत्र के उम्मीदवार को मापन में 3 सेंटीमीटर (168 से 165 सेंटीमीटर) की छुट मिलेगी।

BSF आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार मिज़ो और नागा सहित आदिवासियों या जनजातियों के उम्मीदवार को 5.5 सेंटीमीटर (168 से 162.5 सेंटीमीटर) की छूट मिलेगी और पूर्वोत्तर राज्यों के अनुसूचित जनजातियों के पुरुष उम्मीदवार को लम्बाई में 5.5 सेंटीमीटर (162.5 से 157 सेंटीमीटर) छूट मिलेगी। 
  • Gen/Obc/sc
  • ऊंचाई: ​पुरुष: न्यूनतम 168 सेमी. ​
  • महिला: न्यूनतम 157 सेमी. ​
  • Schedule Tribe
  • ऊंचाई: ​पुरुष: न्यूनतम 165 सेमी. ​
  • महिला: न्यूनतम 155 सेमी. ​
  • छाती (केवल पुरुषों के लिए): 
  • न्यूनतम 80 सेमी (बिना फुलाए)
  • न्यूनतम 85 सेमी (फुलाकर)
  • वजन: ​उम्मीदवार की ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए।
bsf-head-constable-pst-eligibility

शारीरिक दक्षता परीक्षा PET की जानकारी 

यह एक योग्यता परीक्षा है और इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाते। इसमें उम्मीदवार को 3 चांस प्रति शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु मिलेगे। यदि उम्मीदवार 3 चांस में असफल होता है, तो अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का मापन किया जाता है। 
  • दौड़: 
  • पुरुष: 6.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर 
  • महिला: 4 मिनट में 800 मीटर
  • लंबी कूद: 
  • पुरुष: तीन चांस में 11 फीट
  • महिला: तीन चांस में 9 फीट
  • ऊँची कूद: 
  • पुरुष: तीन चांस में 3.5 फीट
  • महिला: तीन चांस में 3 फीट
bsf-head-constable-pet-eligibility

BSF भर्ती हेतु CBT-परीक्षा की जानकारी 

PST और PET के बाद यह एक कंप्युटर आधारित परीक्षा होती है। यह 2 घण्टे का (MCQ) बहुविकल्पीय प्रश्न का टेस्ट होता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है। 
  • माध्यम: अंग्रेजी और हिंदी
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • कुल अंक: 200 अंक (प्रति प्रश्न 2 अंक)
  • पाठ्यक्रम: भौतिकी: 40 प्रश्न (80 अंक)
  • गणित: 20 प्रश्न (40 अंक) 
  • रसायन विज्ञान: 20 प्रश्न (40 अंक) 
  • अंग्रेजी और जीके: 20 प्रश्न (40 अंक)
bsf-head-constable-cbt-exam

BSF भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज की जानकारी 

  • ​प्रवेश पत्र 
  • ​शैक्षिक प्रमाण पत्र 
  • ​जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड 
  • ​आईटीआई प्रमाण पत्र (रेडियो मैकेनिक के लिए)  ​
  • ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, या एससी/एसटी प्रमाण पत्र 
गगनदीप चौधरी को एन्टर्टेन्मन्ट, ऑटो मोबाइल से सम्बन्धित जानकारी बहुत पसन्द है। वह पिछले 5 साल से ब्लॉगर की भूमिका निभा कर जानकारी साँझा करते आए है।
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...