Aniruddhacharya Net worth : अनिरुद्ध आचार्य की कमाई ₹25 करोड़ रुपये के पार बताई जा रही है। अनिरूद्ध आचार्य एक भागवत कथावाचक हैं, जिनको आज भारत का बच्चा बच्चा जनता है। जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने मजेदार प्रश्न उत्तर वाली विडियोज से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी के चलते memes और फनी videos में उन्हें पूकी बाबा के नाम से भी पुकारा जाता है।
ये खासकर श्रीमद भागवत कथा के लिए जाने जाते हैं। देश विदेश के लोग इनके प्रवचन सुनते हैं, और उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है।
आजकल उनकी फॉलोइंग बड़ी तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों में फॉलोवर्स हो चुके हैं। इस लेख में हम उनकी अनुमानित नेट वर्थ और डिजिटल कमाई के बारे में बात करेंगे।
Aniruddhacharya Net worth (कुल संपत्ति)
इनका जन्म का नाम "अनिरुद्ध राम तिवारी" है। और इनका जन्म मथुरा में हुआ है। और ये वृंदावन में रहकर कथा का आयोजन करते हैं। और एक अच्छे कथावाचक हैं। कथा आयोजन से भी ये लाखों रुपए कमाते हैं।
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया गया है कि अनिरुद्ध आचार्य की कुल संपत्ति ₹20 से ₹25 करोड़ के बीच है। जो कि एक कथावाचक के लिए बहुत बड़ी धनराशि है।
अनिरूद्ध आचार्य की कमाई के प्रमुख स्त्रोत
शुरुआती दौर में ये सिर्फ एक कथावाचक के रूप में कथा करते थे। बाद में जैसे जैसे इंटरनेट और सोशल मीडिया का दौर बढ़ता गया, तो इनकी वीडियो वायरल होने लगी। और इनकी कथा करने का अंदाज लोगो बहुत पसंद आया। ये सवाल जवाब में भी बड़े माहिर हैं।
जिसके चलते इनकी फैन फॉलोइंग या भक्त बढ़ने लगे। अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके फॉलोवर्स कुछ इस प्रकार हैं।
यूट्यूब : 12 लाख+ फॉलोवर्स
फेसबुक: 3 लाख+ फॉलोवर्स
इंस्टाग्राम : 5 लाख+ फॉलोवर्स
ये तीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ही भागवत कथा के बाद इनकी कमाई के मुख्य स्त्रोत हैं। इन सभी से ये हर महीने ₹5 से ₹7 लाख (अनुमानित कमाई) रुपए तक कमा लेते हैं। और कथा की बात करे तो 7 दिन की कथा के ये ₹7 लाख से लेकर ₹15 लाख (अनुमानित कमाई) तक चार्ज करते हैं।
Q1. अनिरुद्ध आचार्य कथा के लिए कितना शुल्क लेते हैं?
ऑनलाइन जानकारी और रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिरुद्ध आचार्य प्रति दिन कथा के लिए ₹1 से ₹3 लाख तक शुल्क लेते हैं। अगर 7 दिन की भागवत कथा कराई जाती है, तो कुल शुल्क ₹7 लाख से ₹15 लाख भी हो सकती है। यह निर्भर करता है, कहां कथा हो रही है, और कौन करवा रहा है!
Q2. अनिरुद्ध आचार्य की कुल संपत्ति कितनी है?
अलग अलग मीडिया वेबसाइट्स जैसे TV9, GNTTV व अन्य विश्वनीय न्यूज पोर्टल्स के अनुसार, अनिरुद्ध आचार्य की कुल अनुमानित संपत्ति ₹20 से ₹25 करोड़ के बीच है। इसमें उनकी सोशल मीडिया की कमाई, व कथा आयोजनों का शुल्क, सामाजिक और दान शामिल हैं।
Q3. अनिरुद्ध आचार्य की एक महीने में कितनी कमाई होती है?
सटीक जानकारी तो अनिरुद्ध आचार्य ने कहीं भी खुलकर बताई नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया व्यूज और लाइव कथा आयोजन के हिसाब से उनकी महीने की कमाई ₹5 से ₹15 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है।
अगर महीने में ये 3–4 कथाएं कर लें, साथ ही यूट्यूब और सोशल मीडिया की कमाई भी इसमें जोड़े, तो एक अनुमान के अनुसार ₹15 लाख से ₹20 लाख महीना तक की कमाई हो सकती है।
Disclaimer:
यहां दी जानकारी ऑनलाइन रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया डेटा पर आधारित है जिससे हमने अनुमान लगाया है। वास्तविक आंकड़े अलग हो सकते हैं।